भागलपुर, सितम्बर 8 -- भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : मोकामा के गंगा सेतु के पास वर्टिकल क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण टूरिस्ट जहाज एमवीएन राजमहल भागलपुर में सोमवार से खड़ा है। यह जहाज भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण कार्यालय बड़ी खंजरपुर के पास गंगा नदी में लंगर डालकर क्लियरेंस के इंतजार में है। दरअसल नदी का जलस्तर ऊपर उठने के कारण मोकामा पुल के नीचे जगह कम बचा है। जिससे होकर जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं मिल रही है। जहाज पर 13 विदेशी पर्यटक हैं। बाढ़ के कारण विदेशी टूरिस्टों का जहाज भागलपुर में अटक गया। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: भागलपुर-पटना संपर्क टूटने का खतरा, गंगा ने सुल्तानगंज में तोड़ा रिकॉर्ड; बिहार में बाढ़ से आफत यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर-मुंगेर एनएच बंद, पटना में 10 साल का रिकार्ड टूटा; 29.13 लाख आबादी पर संकट...