विदेशी छात्र के पास स्नातक की डिग्री नहीं, डीडीयू ने दाखिला किया निरस्त
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लेने वाले कोलंबिया के छात्र जुआन कैमिलो तावेरा मेलिनो का दाखिला निरस्त कर दिया गया है। दस्तावेजों की जांच में छात्र इंटरमीडिएट पास ही मिला। इसके अलावा जांच में उसके भारत में टूरिस्ट वीजा पर आने की भी जानकारी मिली। इसके बाद विभाग ने छात्र का दाखिला निरस्त कर दिया है। छात्र ने जुलाई में राजनीति विज्ञान विभाग के सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट में ऑनलाइन आवेदन किया था। विभाग ने आवेदन स्वीकार करने के बाद प्रवेश शुल्क भी जमा करा लिया। विदेशी छात्र होने के कारण उसके दस्तावेज बाद में सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सेल भेजे गए।
जांच प्रक्रिया जांच के दौरान उसकी शैक्षिक योग्यता और वीजा से जुड़ी जानकारी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.