विदेशी छात्रों की पसंद बना सीएसजेएमयू, 12 देश से आए आवेदन
कानपुर, जून 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) अब विदेशी छात्रों की भी पसंद बन गया है। नए सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 12 देशों से 177 छात्र-छात्राएं आवेदन कर चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या सिर्फ 36 थी। अभी तक नामीबिया, ओमान, तंजानिया, अफगानिस्तान, ब्राजील, एस्वातिनी, कुवैत, लाइबेरिया, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान, नेपाल के छात्रों के आवेदन आए हैं।विवि के अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ के अधिष्ठाता प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने बताया कि क्यूएस रैंकिंग समेत विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों संग हुए समझौते के बाद विदेशी छात्रों का रुझान बढ़ा है। ग्लोबल रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक डिजिटल क्लासरूम, सुरक्षित कैम्पस, अत्याधुनिक हॉस्टल, सिंगल विंडो इंटरनेशनल सेल जैसी सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.