विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा संबंधी याचिका पर नोटिस जारी
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) और 'आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड' (एमबीईएमएस) से जवाब मांगा। यह याचिका इस साल जून में हुई विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्न-पत्र, अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका और आधिकारिक उत्तर-कुंजी (आंसर की) को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर दायर की गई थी। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने वकील तन्वी दुबे की दलीलों पर ध्यान दिया। तन्वी दुबे 12 उम्मीदवारों के एक समूह की ओर से पेश हुई थीं, जिनमें सुनील कुमार मीना भी शामिल थे। ये सभी इस साल जून में एफएमजीई परीक्षा में शामिल हुए थे। पीठ ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, एनएमसी और एफएमजीई परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था एनबीईएमएस को नोटिस जारी किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.