रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। फेसबुक पर हुई दोस्ती एक महिला शिक्षिका को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने खुद को ब्रिटेन की डॉक्टर और फर्जी कस्टम अधिकारी बताकर करीब 58 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना पंतनगर में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अल्मोड़ा जिले की रहने वाली शिक्षिका के अनुसार, वर्ष 2022 में फेसबुक पर 'डॉ. मारियो' नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। प्रोफाइल पर विदेशी महिला की तस्वीर लगी थी और बातचीत के दौरान उसने खुद को ब्रिटेन के सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनोकॉलोजिस्ट) बताया। धीरे-धीरे दोनों के बीच फेसबुक और फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। वर्ष 2023 में महिला ने बताया कि उसने उनके लिए ब्रिटेन से ...