लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। अब तक ओलंपिक में भारत को तीरंदाजी में पदक नहीं मिला है। यह टीस सभी तीरंदाजों को साल रही है। लेकिन हम बेहतर भविष्य के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं। यह बाते भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कही। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य अब लॉस एंजिल्स ओलंपिक है। इसके लिए देशभर में एनटीपीसी के सहयोग से रैंकिंग चैंपियनशिप आयोजित कर नई प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। भारतीय टीम के तकनीकी स्तर को सुधारने के लिए जल्द ही विदेशी प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो लंबे समय तक खिलाड़ियों के साथ जुड़ेंगे। देश में आर्चरी सेंटर्स का जाल बिछाया जा रहा है, जहां स्पोर्ट्स साइंस की मदद से खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.