फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड मेले नेपाल से आए के प्रसिद्ध चित्रकार उत्तम डांगोल अपनी अनूठी कला शैली और 24 कैरेट गोल्डन रंग के प्रयोग को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। उनकी पेंटिंग्स न केवल देखने वालों को आकर्षित करती हैं, बल्कि नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। हाल ही में डांगोल द्वारा बनाई गई एक विशेष पेंटिंग कला प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें काठमांडू स्थित नेपाल की सात विश्व धरोहर स्थलों को एक ही कैनवास पर अद्भुत ढंग से उकेरा गया है। इस पेंटिंग में पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ स्तूप, बौद्धनाथ स्तूप, काठमांडू दरबार स्क्वायर, पाटन दरबार स्क्वायर, भक्तपुर दरबार स्क्वायर और चांगुनारायण मंदिर को बारीकी से दर्शाया गया है। खास बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.