गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मेडिकल रोड स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को भव्य श्री कृष्ण संकीर्तन महोत्सव आयोजित हुआ। आयोजित इस आध्यात्मिक संध्या में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने कृष्ण चेतना के माध्यम से आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम में मधुर कीर्तन, श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्रीमद्भागवत पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रवचन तथा अंतरराष्ट्रीय भक्तों ने विशेष कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन में नाइजीरिया के विष्णु दास, कोलंबिया से कार्तिक गौरंगा, केन्या से मना शिक्षा, यूक्रेन से लक्षमित्र और रसिया से गोपी प्रेमा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं पर आनंद की वर्षा की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित लोग भक्ति रस में सराबोर नजर आए। देर रात तक चले इस आयोजन ने सभी श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.