विदेशी एजेंडा चलाने वालों को राष्ट्रनीति पता नहीं : ऋतुराज
पटना, मई 11 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर हमला बोला और कहा कि विदेशी एजेंडा चलाने वालों को राष्ट्रनीति पता ही नहीं है। सोमवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रहित में की गई सात अपील को उपदेश कहना राहुल गांधी की राजनीतिक ओछी मानसिकता और अज्ञानता की पराकाष्ठा है। जो व्यक्ति विदेशी धरती पर जाकर अपने ही देश का अपमान करता हो और जो हमेशा विदेशी ताकतों के एजेंडे को हवा देता हो, उसे राष्ट्रनीति की 'एबीसीडी' का ज्ञान कभी नहीं हो सकता। जब विश्व गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ा है, तब प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा है। यह भी पढ़ें- देश के लिए सिर्फ एक 'संकट' भाजपा; पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील पर बोले अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.