नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इस समय लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) टैक्स को हटाने की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मार्केट रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने भी विदेशी निवेशकों को LTCG के बाहर रखने का समर्थन किया है। इसके अलावा सेबी ने घरेलू निवेशकों के लिए LTCG नियमों में बदलाव की बात की है। इससे डोमेस्टिक इनवेस्टर्स को फायदा होगा। सूत्रों के अनुसार सेबी ने कहा है कि अगर कोई घरेलू निवेशक अपनी मौजूदा होल्डिंग्स नए स्टॉक्स में इनवेस्ट करने के लिए बेचता है तो उसे भी LTCG से बाहर रखना चाहिए। बता दें, जब कोई भी कोई निवेशक 1 साल से अधिक समय के शेयर होल्ड करता है तो उसे LTCG के दायरे में रखा जाता हैं। मौजूदा समय में इस टाइम पीरियड के लिए 12.50 प्रतिशत का टैक्स लगता है। वहीं, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन पर सरकार की तरफ से 20 प्रतिशत टैक्स वसूला जात...