विदेशियों में बढ़ी हिन्दू दर्शन-संस्कृति जानने की रुचि
कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हिन्दू दर्शन और संस्कृति जानने में भारतीयों से अधिक विदेशियों में भी रुचि दिख रही है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संचालित हिन्दू स्टडीज पाठ्यक्रम में जहां ब्राजील का एक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहा है वहीं कई देशों के छात्र इस पाठ्यक्रम को जानने का प्रयास कर रहे हैं। वे हिन्दू धर्म, संस्कृति, सभ्यता के साथ पारंपरिक त्योहारों को भी समझना चाहते हैं। हिन्दू स्टडीज के साथ ज्योतिष और कर्मकांड कोर्स के प्रति भी विदेशी छात्रों की रुझान बढ़ता दिख रहा है। कोर्स की जानकारी करने वाले विदेशी छात्रों का मानना है कि हिन्दू धर्म में दर्शन, धर्म और विज्ञान तीनों शामिल हैं। वैदिक गणित से ही बड़े-बड़े अनुसंधान किए गए हैं। आधुनिक युग से पहले सबसे अधिक संख्या में पांडुलिपियां इसी देश में थी। शंकराचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.