नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारत ने पड़ोसी पहले की नीति को और मजबूत करते हुए भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुनयना रविवार को मालदीव की राजधानी माले पहुंचा। यह यात्रा आईओस सागर पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर में क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देना है।भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरयू श्रेणी के इस युद्धपोत का माले पहुंचने पर मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) ने पूर्ण नौसैनिक सम्मान के साथ स्वागत किया। बंदरगाह पर रुकने से पहले आईएनएस सुनयना और मालदीव तटरक्षक बल के बीच समुद्र में गहन संयुक्त अभ्यास किया गया। इस अभ्यास के दौरान सामरिक कौशल, उन्नत सिग्नलिंग, छोटे हथियारों से फायरिंग, और आग बुझाने जैसे महत्वपूर्ण अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया।सुनयना पर 16 देशों के सदस्य सवारइस मिशन की सबसे ...