विदेश::: भारत ने श्रीलंका में आवास परियोजना के तहत 24 घर सौंपे
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपने 'आदर्श ग्राम आवास परियोजना' के तहत दक्षिणी जिले गाले में 24 घरों का उद्घाटन किया और उन्हें सौंप दिया। यह परियोजना श्रीलंका के आवास, निर्माण और जल आपूर्ति मंत्रालय के साथ मिलकर द्वीप के सभी 25 जिलों में लागू की जा रही है, जिसमें भारत सरकार की ओर से अनुदान सहायता दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस पहल के लिए भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच अक्तूबर 2017 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस परियोजना के तहत श्रीलंका में कम आय वाले 600 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हर 'आदर्श गांव' में 24 घर हैं, जो जिला आवास समितियों द्वारा चुने गए परिवारों को दिए जाते हैं।इस परियोजना के तहत अब तक 21 जिलों में 'आदर्श गांवों' का उद्घाटन किया जा चुका है और उन्हें सौंपा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.