नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नेपाल की संसदीय समिति ने बुधवार को भारत समेत 10 देशों के लिए प्रस्तावित राजदूतों के नामों को मंजूरी दे दी। संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी ने बताया कि संसदीय सुनवाई समिति ने भारत के लिए प्रस्तावित राजदूत के तौर पर निश्चल नाथ पांडे, चीन के लिए कल्याण राज शर्मा और अमेरिका के लिए चिरंजंग थापा के नामों को मंजूरी दी। समिति ने ब्रिटेन, जर्मनी, इजराइल, ओमान, दक्षिण कोरिया, स्पेन और श्रीलंका के लिए प्रस्तावित नामों को भी मंजूरी दी। यह घटनाक्रम कैबिनेट द्वारा 18 सितंबर को विभिन्न देशों में राजदूतों के लिए 13 नामों की सिफारिश करने के बाद हुआ है। हालांकि उनमें से तीन नामों पर संसदीय सुनवाई समिति का फैसला अभी बाकी है।संसदीय मंजूरी मिलने के बाद इन नामों को संबंधित देशों में भेजा जाएगा ताकि नेपाल के राजदूत के तौर पर औपचारिक...