नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- दक्षिण अफ्रीका में एक स्थानीय नेता की श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे लोगों पर एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं। इसमें करीब चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात कैटलेहोंग टाउनशिप में हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है और वह हिरासत में है।

मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई पुलिस ने शुरू में कहा था कि जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पूर्व में घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हुई थी, लेकिन बुधवार को अस्पताल में दो और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने एक बयान में कहा कि घटना की जांच एक टास्क टीम कर रही है।

पीड़ितों में एएनसी यु...