नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- विस्कॉन्सिन डेल्स के पास विमान दुर्घटना में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छह सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान केनोशा से मेनोमोनी जा रहा था, तभी मंगलवार रात डेलोना शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। शेरिफ विभाग ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:30 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की कई सूचनाएं मिलीं। शेरिफ विभाग और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि जांचकर्ता उन संदेशों की समीक्षा कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या दुर्घटना में मौसम की कोई भूमिका थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...