नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नेपाल के मोरंग जिले में एक नेपाली महिला और उसके भारतीय साथी को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति की लोहे की रॉड से हत्या करने के आरोप में ये गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि 40 वर्षीय बुधा राम सोरेन की हत्या रविवार को उनकी पत्नी 35 वर्षीय कमला बास्के और उसके कथित प्रेमी बिहार के रहने वाले 27 वर्षीय सुनील मिश्रा ने कर दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह जाहादा ग्रामीण नगरपालिका के पास एक खेत से इन दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे।बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने सोरेन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...