विदेश:::: दक्षिण कोरिया: मॉल में एक व्यक्ति ने 8 लोगों को चाकू मारा
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर के एक शॉपिंग मॉल में मंगलवार को 59 साल के एक व्यक्ति ने आठ लोगों को चाकू मार दिया। एक पीड़ित की हालत गंभीर थी और अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंचियोन के नामडोंग जनपद पुलिस स्टेशन और चश्मदीदों के अनुसार, संदिग्ध मॉल में घूमते हुए खरीदारों पर हमला कर रहा था, तभी दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों ने उसे काबू में किया। दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्रालय के अनुसार, उस व्यक्ति का हिंसक अपराधों और मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है और उसे इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग एंकलेट (पैर में पहनने वाला ट्रैकिंग डिवाइस) पहनना जरूरी था। दक्षिण कोरिया में ज्यादातर आपराधिक संदिग्धों के मामले में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के तहत उस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया गया।
चश्मदीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.