बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। विदुर कुटी बिजनौर की स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा विदुर की तपोभूमि पर विदुर उत्सव का आयोजन कर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मंगलवार को विदुर कुटी के स्थापना दिवस के अवसर पर विदुर कुटी स्थित बानप्रस्थ आश्रम में विदुर उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम सदर रितु रानी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा देवी के भजन के साथ किया गया । कार्यक्रम में विदुर कुटी इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा विदुर नीति, शुगम संगीत, नाट्य मंचन तथा इंदौर के प्रख्यात कवि अमन अक्षर द्वारा प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। निर्मल फाउंडेशन एवं संस्कार भारती बिजनौर द्वारा कला दीर्घा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...