लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सिंगहा में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन फिर भड़क गया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तीन एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। बताया जा रहा है कि कालिका के बेटे की शादी थी। 25 फरवरी की रात आवां दुगईयां में बारात के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मामला शांत होने के बाद जब अगले दिन विदाई के लिए लोग सिंगहा पहुंचे तो बारात जाने वालों से दोबारा विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आवां दुगईया पुवायां निवासी दीपक पुत्र देशराज, विपिन पुत्र रामचंद्र, एसबी मानेंद्र पुत्र विश्राम घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां दीपक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर द...