मैनपुरी, मई 2 -- भोगांव। थाना दन्नाहार के ग्राम नौनेर निवासी एक युवक की शादी चार वर्ष पूर्व नगर के भीमनगर (रामलीला मैदान) निवासी युवती से हुई थी। आपसी विवाद के कारण विवाहिता पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी। विदा करवाने आए मामा को परिजनों ने बंधक बना लिया। देर शाम तक आपसी समझौते का प्रयास होता रहा। पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी गई थी। शनिवार देर शाम युवक के मामा व अन्य परिजन महिला को विदा कराने के संबंध में बुलाई गई पंचायत में भाग लेने ससुराल पहुंचे थे। वार्ता के दौरान विवाद बढ़ गया, जिससे आक्रोशित होकर महिला के परिजनों ने युवक के मामा को घर के भीतर बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- बेटी का वैवाहिक जीवन ठीक करने गए पिता व भाई की पिटाई आरोप है कि महिला पक्ष ने अन्य परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। इ...