मऊ, मार्च 10 -- मऊ । नगर के मुंशीपुरा की रहने वाली गुड़िया कन्नौजिया सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा हाईस्कूल की छात्रा है और उसकी सोमवार को शादी थी। मंगलवार को विदाई होनी थी। घर में मंडप के नीचे वैवाहिक रस्में चल रही थीं और रिश्तेदार सहित सभी लोग उसकी विदाई की तैयारी में थे। दूसरी ओर वह पढ़ाई के जूनून में मंडप के नीचे चल रही वैवाहिक रस्मों को पूरकर मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा देने सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के परीक्षा केंद्र पर पहुंची। शादी के जोड़े में गुड़िया को परीक्षा देते जिसने देखा, देखता रह गया। गुड़िया ने बताया कि शादी तय होने के बाद जब परीक्षा की स्कीम आई तो पहले तो लगा कि परीक्षा नहीं दे पाएगी लेकिन ससुराल वालों ने भरोसा दिलाया कि उसकी परीक्षा नहीं छूटेगी। शादी की रस्मों के बाद उसे परीक्...