बदायूं, अप्रैल 3 -- क्षेत्र के संविलित विद्यालय सुजानपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर कक्षा एक से आठ तक के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच कक्षा सात के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर सीनियर छात्र-छात्राओं को विदा किया। इसी अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। स्टाफ ने गांव में रैली निकालकर नए सत्र के लिए बच्चों के अभिभावकों को प्रवेश के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सहित नीलम सक्सेना, साहू सावेंद्र गुप्ता, सुरजेश शर्मा, मोहित कुमार, सोमवीर सिंह, तेजेंद्र पाल, छत्रपाल सिंह, सूर्यभान सिंह, सुषमा देवी व प्रियंका आदि माजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.