बरेली, मार्च 31 -- कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अंत में विद्यालय की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा अर्शी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश सागर, रेनू गंगवार, गीता यादव, नीलम सक्सेना, आकांक्षा रावत, सुधांशु कुमार, गौरव गंगवार, चरण सिंह, तबस्सुम व मीनू रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...