हरदोई, मई 9 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में विदाई समारोह के दौरान शराब के नशे में पहुंचे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मोतीलाल समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...