सासाराम, जनवरी 28 -- संझौली। थाना परिसर में मंगलवार शाम दारोगा भूपेंद्र प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने की। कहा कि भूपेंद्र शांत स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के कारण सहकर्मियों व आमलोगों के बीच सदैव सम्मानित रहे। वे केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि सभी के लिए मार्गदर्शक और परिवार के सदस्य की तरह थे। मौके पर एएसआई अशोक कुमार, गौरव गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.