जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में 12वीं कक्षा के छात्रों को विदाई देने के लिए शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डॉ.नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव और प्रिंसिपल सीमा सिंह ने मां सरस्वती और संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। स्कूल के निदेशक ने छात्रों को सही मार्ग पर चलने की सलाह देते हुए बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामना दी। डॉ.नम्रता सिंह ने बच्चों को एक दूसरे का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा निदेशक और प्रिंसिपल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.