कौशाम्बी, मार्च 11 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित बालगोविंद विद्याश्रम में कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने भारतीय संस्कृति आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रवेश कुमार केसरवानी ने मां सरस्वती की पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।इस दौरान बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह उम्र ज्ञान प्राप्त करने की है जिसमें तनिक भी चूक से सारी उम्र पछतावा रहता है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा उतना ही दहाड़ेगा । कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनराखन सिंह, ज्ञान प्रकाश शर्मा, अर्जुन सिंह आरती, सोनी सहित सभी शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.