हरदोई, फरवरी 13 -- हरदोई। शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सादगी और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 के विद्यार्थी परिषद सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कक्षा 11 के विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने प्रधानाचार्या मौसमी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर छात्रों का स्वागत करते हुए नृत्य व गीत प्रस्तुत किए और यादगार पल साझा किए। रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या मौसमी ने बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अनुशासन, कठिन परिश्रम और नैतिक मूल्यों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.