नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जीएनआईओटी कॉलेज में पीजीडीएम बैच 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण गायक और कलाकार राउल रहे। उनकी लाइव प्रस्तुति पर छात्र जमकर थिरके। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान छात्रों को विशेष सम्मान दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...