कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- कड़ा ब्लॉक के चूहापीरन गांव स्थित एचएम अली मियां नदवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बीए और बीएससी की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पवन निषाद उपस्थित रहे। कॉलेज संचालक मोहम्मद आसिफ ने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कॉलेज प्रबंधक डॉ. मुस्ताक अहमद ने भी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...