गंगापार, फरवरी 5 -- विदाई शब्द बहुत मार्मिक है, जब कोई भी अपना अपनों से अलग होता है, तो दुख स्वाभाविक है। यह बातें चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय ने चन्द्रकली बालिका इंटर कालेज पकरी सेवार में अध्ययनरत 12वीं की छात्राओं के विदाई में समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कही। कहा कि बेटियां सभी क्षेत्रों में अव्वल दर्जे का कार्य कर रही हैं। विदाई का नाम लेने पर कई छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ लिपट कर रोया। प्रबंधक कृष्ण प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कालेज के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने अच्छी शिक्षा बालिकाओं दे रखा है। कार्यक्रम का संचालन निदेशक आदर्श मिश्र ने किया। इस अवसर प्रधानाचार्या सुमन चौधरी ने सभी उपस्थित के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.