बलरामपुर, अप्रैल 5 -- बलरामपुर, संवाददाता।बीएचकेएस बाल भारती इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके लंबे और सराहनीय कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रमेश चंद्र त्रिपाठी वर्ष 2008 में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुए थे और उनके कार्यकाल में विद्यालय ने निरंतर प्रगति की। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारो...