मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर स्थित सरकारी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एक सराहनीय पहल करते हुए प्रशिक्षण कॉलेज के बालिका छात्रावास में 'किशोरी कक्ष' का निर्माण कर उसका शुभारंभ किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने फीता काटकर कक्ष का शुभारम्भ किया और अपनी विदाई को एक नई पहचान दी। प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा की गई यह पहल न केवल संस्थान के लिए बल्कि अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है। इस किशोरी कक्ष का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है। गौरतलब है कि राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्रीकांत कुमार ने इस कक्ष के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की। वे इससे पूर्व भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.