रामगढ़, जून 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि सीसीएल रजरप्पा स्थित वेश वर्कशॉप में सोमवार को डोजर सेक्शन द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वेश वर्कशॉप इंचार्ज अरविंद कुमार का स्थानांतरण ईसीएल हो जाने के पर उन्हें लोगों ने भावभीनी विदाई दी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रजरप्पा जीएम राजीव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि रजरप्पा पीओ ललन कुमार राय, एसओएक्स शम्भू सिन्हा, प्रोजेक्ट इंजीनियर रोबिन प्रसाद, सेफ्टी ऑफिसर सुबोध कुमार चौधरी मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों द्वारा वेश वर्कशॉप इंचार्ज अरविंद कुमार को बुके, शॉल सहित कई अन्य उपहार देकर उन्हें विदाई दी। मौके पर जीएम ने कहा कि विदाई को जुदाई ना समझे। नौकरी के कार्यकाल में इस तरह से कई बार हमे स्थानांतरण होना पड़ता है। यह नौकरी का एक हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने उनके उज्ज्वल भ...