महाराजगंज, अप्रैल 27 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विवाह की रस्में पूरी होने के बाद और विदाई से ठीक पहले एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने बदमाशों पर युवती को अगवा करने का शक जताया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के एक गांव निवासी भेड़ पालक ने 22 अप्रैल को अपनी बेटी का विवाह संपन्न किया था। 24 अप्रैल को बेटी की विदाई होनी थी। इससे पहले 23 अप्रैल को दोपहर में वह ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। यह भी पढ़ें- मटकोर की खरीदारी करने गया दूल्हा लापता, सदमे में पिता बेहोश काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पीड़ित पिता का कहना है कि उनके ग्राम सभा में गरीब बेटियों के गा...