गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी तीन युवक शुक्रवार भोर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान हर्ष कुमार दूबे (22) पुत्र आनंद दूबे, धर्मवीर यादव (19) पुत्र रमेश यादव तथा गोलू यादव (21) पुत्र नोहर यादव के रूप में हुई है। तीनों डोमिनगढ़ इलाके के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे तीनों युवक बाइक से विदाई का सामान गाड़ी पर लादने जा रहे थे। इसी दौरान इलाहीबाग के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, घायल ...