बस्ती, अगस्त 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। समाजवादी शिक्षक सभा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में श्रीनाथ विश्वकर्मा, डॉ. फूलदेव यादव, डॉ. इन्द्रसेन यादव, अरविन्द वर्मा उपस्थित रहे। ज्ञापन में उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 मे मिलने वाली सेवा सुरक्षा प्रावधान फिर से लागू करने, पुरानी पेंश बहाल करने, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदये देने, शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित करने व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को राजकीय शिक्षकों की भांति चिकित्सा सुविधा देने की मांग किया। शिक्षा सभा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि इन मांगों को लेकर शिक्षक लगातार आन्दोलित है। सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...