बहराइच, अप्रैल 9 -- बाबागंज। शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर अयोध्या खंड के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव ने ब्लॉक नवाबगंज के विभिन्न इंटर कॉलेजों का दौरा किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रमेश मिश्रा, प्रधानाचार्य महेंद्र यादव, प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव तथा सौरभ वर्मा मौजूद रहे। दौरे के दौरान कमलेश यादव ने सपा की नीतियों और विचारधारा को विस्तार से बताया। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि समाजवादी सरकार हमेशा से ऐसे शिक्षकों की हमदर्द रही है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।श्री राम प्यारे इंटर कॉलेज बाबागंज तथा हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज सहित कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्होंने अपील की कि वह उन्हें सदन तक पहुंचाकर अपनी आवाज को मजबूत करें।

ह...