नई दिल्ली, मार्च 24 -- लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यह किसानों को सशक्त बनाने, युवाओं को सक्षम करने और महिलाओं की गरिमा बढ़ाने के साथ ही देश के सतत विकास की नींव को मजबूत करता है। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने मंगलवार को यह बात कही। नवीन जिंदल ने विधेयक का समर्थन करते हुए इसे एक परिवर्तनकारी और दूरदर्शी रोडमैप बताया जो 140 करोड़ भारतीयों के भविष्य को आकार देगा। उन्होंने कहा कि भारत की विकास गाथा करदाताओं और निजी क्षेत्र की संयुक्त शक्ति से संचालित हो रही है और दोनों ही राष्ट्र निर्माण के अपरिहार्य भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि यह विधेयक किसी एक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए है, और इसके लाभ हर नागरिक तक पहुंचेंगे। निजी क्षेत्र की मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.