आगरा, मई 15 -- 22.2 लाख भागीदार पॉलिसीधारकों को 4,596 करोड़ रुपए का बोनस मिलेगा। एफडीएफसी लाइफ की बोर्ड बैठक में इसकी घोषणा हुई है। घोषित कुल बोनस में से अनुमानित 3,761 करोड़ रुपए का भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 में मैच्योरिटी या सर्वाइवल भुगतान के रूप में किया जाएगा। शेष बोनस पॉलिसीधारकों के खाते में जोड़ा जाएगा। मुख्य एक्चुअरी ईश्वरी मुरुगन का कहना है कि वार्षिक बोनस घोषणा हमारे पॉलिसीधारकों के लिए स्थायित्व के साथ लंबी अवधि में मूल्य सृजित करने के वादे को पूरा करती है। पॉलिसीधारकों द्वारा हम पर जताए भरोसे ने हमें बाजार के विभिन्न चक्रों में भरोसेमंद परिणाम देने के लिए प्रेरित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...