चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की प्लेट मिल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चैंपियन ऑफ द ईयर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि ब्लास्ट फर्नेस उपविजेता रहा। गोपबंधु सभागार में आयोजित वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा एवं पुरस्कार समारोह में निदेशक प्रभारी (आरएसपी) आलोक वर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के वित्तीय वर्ष 2025-26 को सकारात्मक उपलब्धियों के साथ पूर्ण करने में योगदान देने वाले विभागों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चार जोनों तथा ओडिशा खान समूह की खदानों को निष्पादन पुरस्कार भी प्रदान किए। लौह एवं कच्चा माल जोन से रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट को विजेता घोषित किया गया, जबकि स्टील एवं सहायक जोन से स्टील मेल्टिंग शॉप-2 विजेता बना। रोलिंग मिल जोन से नए ...