पलामू, अगस्त 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को पलाम समाहरणालय में राजस्व संग्रहण से जुड़े लक्ष्य, उपलब्धि व संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पाया कि जिला खनन विभाग ने वित्त वर्ष 2026-26 के पहले चार महीने अर्थात जुलाई तक Rs.57.54 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहित किया है। यह सरकार की ओर से आवंटित लक्ष्य का 16.44 प्रतिशत है। इसी प्रकार ने उत्पाद विभाग ने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध पहले चार महीने में 34.66% लक्ष्य हासिल किया है। उपायुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश देते हुए अवैध शराब के विरुद्ध अंतर राज्यीय सीमा क्षेत्रों में अभियान चलाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सड़क परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने, कैम्प लगाकर रैयतों को मुआवजा भुग...