देहरादून, मार्च 21 -- ऊर्जा निगम के एमडी बदलते ही बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई। एक ही दिन में ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के सात केस दर्ज कराए हैं। त्यूनी विद्युत उप संस्थान के अवर अभियंता राज किशोर की जांच में त्यूनी क्षेत्र के चौरी गांव में प्रताप सिंह, रूप दास, राजेंद्र, ज्ञान सिंह और प्यूनल निवासी कलम सिंह व हुकुम सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी। पटेलनगर के ब्राह्मणवाला में शर्मा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जीशान के यहां निरंजनपुर उपखंड के अवर अभियंता मुस्तकीम अली ने बिजली चोरी पकड़ी। आरोपी कनेक्शन लेकर मीटर से बिजली उपयोग करने के बजाए सीधे सप्लाई लाइन में कटिया डालकर बिजली जला रहे थे। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.