गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। वित्त वर्ष के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र में अपना बकाया संपत्ति कर और पानी का बिल जमा करने वाले नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के अवसर पर अपना कर चुकाने के लिए सुबह से ही नगर निगम के कार्यालयों में लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अंतिम दिन का पूरा लाभ उठाते हुए शहरवासियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिससे नगर निगम को रिकॉर्ड आमदनी प्राप्त हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक पूरे एक साल के दौरान निगम के खजाने में 350 करोड़ रुपये से अधिक की भारी भरकम राशि केवल संपत्तिकर के रूप में जमा हुई है। इसके साथ ही, शहर के लोगों ने 56 करोड़ रुपये पानी के बिल के रूप में भी जमा करवाए हैं। यह रिकॉर्ड आमदनी नगर निगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.