कन्नौज, मार्च 31 -- कन्नौज, संवाददाता। वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद जिले के कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज निर्बाध रूप से जारी रहा। कर्मचारियों और अधिकारियों ने वर्ष भर की लंबित कागजी कार्रवाई और आंकड़ों को अंतिम रूप देने में पूरा दिन बिताया। विकास भवन के परियोजना निदेशक, कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, प्रोबेशन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, समाज कल्याण, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहकारिता, युवा कल्याण और लोक निर्माण विभाग सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों में कर्मचारियों ने सामान्य दिनों की तरह काम किया। सभी विभागों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि वित्त वर्ष के अंतिम दिन तक हर हिसाब-किताब, रिपोर्ट और लक्ष्य पूरा हो जाए। इस बीच, परियोजना...