सासाराम, सितम्बर 8 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू स्थित राधा शांता महाविद्यालय के स्थापना दिवस एवं बाबू राधा प्रसाद जयंती समारोह में विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि वित्त रहित शिक्षा नीति अब जल्द समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में फैसला ले चुकी है और 45 वर्षों से वित्त रहित व्यवस्था का दंश झेल रहे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस नीति के कारण लंबे समय से शिक्षकों और कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के निर्णय से उनके हित में बड़ा बदलाव आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...