वित्त रहित शिक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की बनाई रणनीति
दुमका, अगस्त 31 -- शिकारीपाड़ा इंटर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को वित्त रहित शिक्षाकर्मियों ने 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति तय की। वित्त रहित संयुक्त शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के नरोत्तम सिंह, दिलीप घोष एवं दुमका जिला संयोजक अरविंद कुमार शिकारीपाड़ा महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। मोर्चा के नेताओं ने बताया कि राज्य के वित्त रहित शिक्षाकर्मी लंबे समय से उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मुख्य मांगों में 75 प्रतिशत अनुदान बढ़ाने और सेवा शर्त नियमावली अविलंब लागू करने की मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगा एक को पठन-पाठन, दो को शैक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.