वित्त रहित शिक्षण संस्थानों ने किया प्रदर्शन, नियमावली-2026 को बताया काला कानून
घाटशिला, जून 3 -- घाटशिला, संवाददाता। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में नियमावली-2026 के प्रारूप के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नियमावली की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने नियमावली-2026 को वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के लिए काला कानून बताते हुए कहा कि इसके लागू होने से वर्षों से संचालित अधिकांश शिक्षण संस्थानों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। मुसाबनी के जीसीजेडी हाई स्कूल, मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज सहित घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा तथा अनुमंडल क्षेत्र के अन्य वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में शिक्षक एवं कर्मचारी मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और नियमावली के प्रारूप की प्रतियां जलाकर विरोध जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.