रांची, अप्रैल 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रखंड के वित्तरहित शिक्षा कर्मियों ने मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन किया। 223 संस्थानों का अनुदान काटने के विरोध में वित्तरहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने संस्थानों में रहकर विरोध जताया। अनुदान काटने को लेकर मोर्चा के शिक्षक कर्मचारी आंदोलनरत है। इन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इन शिक्षक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे पहल कर बिना कारण जो अनुदान काटा गया है उसे हमें दिलाएं। ऐसा नहीं होने पर शिक्षक-कर्मचारी आर्थिक तंगी के शिकार हो जाएंगे। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि परिवाद पत्र के आधार पर जो दोहरा मापदंड अपनाया गया है, उसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाए। इससे अनुदान देने में जो बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई है वह राज्य के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.